Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल में मतदाता सूची से करीब 50 लाख नाम हटने की तैयारी

मंगलवार शाम तक यह संख्या 46 लाख से थोड़ी अधिक थी, लेकिन बुधवार रात तक यह बढ़कर लगभग 50 लाख हो गई। मतलब मात्र 24 घंटे में करीब चार लाख नए नाम हटाने योग्य सूची में जोड़ दिए गए।

04 Dec 2025

बंगाल में मतदाता सूची से करीब 50 लाख नाम हटने की तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रहे मतादाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयोग की ताजा प्रवृत्तियों में सामने आया है कि करीब 50 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जाने योग्य पाए गए हैं। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी और डिजिटाइजेशन के साथ रोज़ाना नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

मंगलवार शाम तक यह संख्या 46 लाख से थोड़ी अधिक थी, लेकिन बुधवार रात तक यह बढ़कर लगभग 50 लाख हो गई। मतलब मात्र 24 घंटे में करीब चार लाख नए नाम हटाने योग्य सूची में जोड़ दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, अब तक मिले 50 लाख हटाने योग्य नामों में से 23 लाख से ज्यादा लोगों के नाम ‘मृत मतदाता’ श्रेणी में आते हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर ‘स्थानांतरित’ मतदाता हैं, जिनकी संख्या 18 लाख से अधिक है। इसके अलावा 7 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’ श्रेणी में दर्ज किए गए हैं, जबकि शेष नाम ‘दोहराव’ या अन्य कारणों से हटाने योग्य पाए गए हैं।

इन सभी नामों की अंतिम स्थिति 16 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। मसौदा प्रकाशन के बाद नोटिस चरण शुरू होगा, जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई, जांच और दावों–आपत्तियों का निपटारा 16 दिसंबर से 17 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद मतदाता सूची के विभिन्न मानकों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 10 फरवरी को ली जाएगी।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी, 2026 को किया जाएगा, जबकि पहले यह 7 फरवरी की तिथि तय थी। 27 अक्टूबर, 2025 तक पश्चिम बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 दर्ज की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में मतदाता सूची से करीब 50 लाख नाम हटने की तैयारी
मंगलवार शाम तक यह संख्या 46 लाख से थोड़ी अधिक थी, लेकिन बुधवार रात तक यह बढ़कर लगभग 50 लाख हो गई। मतलब मात्र 24 घंटे में करीब चार लाख नए नाम हटाने योग्य सूची मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News